Bilaspur news-"प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध मौत से गाँव मे सनसनी"" नाबालिग होना और विवाह में देरी बनी मौत का कारण,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, अलग-अलग स्थानों पर मिले शव; नाबालिग होने से विवाह में देरी बताई जा रही वजह

बिलासपुर /पेंड्रा-पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पनकोटा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्रेमी-प्रेमिका की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया। दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, युवती का शव उसके घर के आंगन (मयार) में मिला, जबकि युवक का शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। ग्रामीणों के अनुसार, लड़का नाबालिग था, जिसके कारण विवाह में देरी हो रही थी। प्रारंभिक चर्चा में इसे ही घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इंकार किया है।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
पेंड्रा थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,