Bilaspur news -" बाप बेटो ने रास्ता रोककर युवक को ब्लेड से वारकर किया""लहूलुहान,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,

बिलासपुर /कोरबा-जिले के पाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है,,कि पिता और उसके दो बेटों ने मिलकर युवक को रास्ते में रोककर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने ब्लेड से युवक के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़ा।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पाली पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी, जिसे लेकर यह हमला किया गया।
युवक की शिकायत पर पाली थाना पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दो बेटों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,