Bilaspur news-"शिवसेना ने किया""छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
 शिवसेना ने किया""छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण,,,,

बिलासपुर -प्रदेश प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार जी के आदेशानुसार एवं प्रदेश महासचिव माननीय सुनील कुमार झा जी के मार्गदर्शन में कलेक्टर ऑफिस  के सामने टाउन हाल में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया प्रेस को जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रोमेश शर्मा ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक और एक महान योद्धा थे, जिन्होंने मुगलों और बीजापुर सल्तनत के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध नीति (छापामार युद्ध) का उपयोग करके स्वतंत्र हिंदू राष्ट्र की स्थापना की। उन्होंने मात्र 15 वर्ष की आयु में तोरणा किला जीतकर अपनी वीरता की शुरुआत की, बाद में प्रतापगढ़ की लड़ाई में अफजल खान को मार गिराया और सूरत को दो बार जीतकर मुगलों को कड़ी चुनौती दी। बीजापुर के आदिलशाही और औरंगजेब की मुगल सत्ता को चुनौती देकर स्वतंत्र मराठा साम्राज्य की नींव रखी।किशोर अवस्था में ही पहला किला जीता, जो उनकी पहली बड़ी विजय थी। 
सूरत पर छापा मुगलों के सबसे धनी शहर सूरत को लूटकर मुगल साम्राज्य की आर्थिक शक्ति को तोड़ा। भारत में एक मजबूत नौसेना का गठन किया, जो आधुनिक भारतीय नौसेना की नींव बनी। मुगलों के साथ संधि की, लेकिन बाद में 23 किले वापस लेकर अपनी खोई हुई शक्ति पुनः प्राप्त की। रायगढ़ किले में छत्रपति के रूप में राज्याभिषेक कराया, जिससे उन्हें एक वैध शासक के रूप में मान्यता मिलीयुद्धों के दौरान महिलाओं और बच्चों को नुकसान न पहुँचाने का कड़ा आदेश दिया। शिवाजी महाराज की वीरता, कुशल सैन्य रणनीति और कूटनीतिक चालों ने उन्हें भारतीय इतिहास में एक अमर योद्धा बना दिया। ऐसे महान वीर हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी की जयंती पर शिवसेना द्वारा कलेक्टर ऑफिस के सामने टाउन हॉल में उनकी प्रतिमा में सुबह 7:30 बजे माल्यार्पण किया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव माननीय सुनील कुमार झा जी संभाग महासचिव दशरथ साहू जी विनय मिश्रा जी विजय आजाद जी महिला सेना जिला अध्यक्ष रेवती यादव जी एवं जिला मीडिया प्रभारी रोमेश  शर्मा उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,