Bilaspur news-"नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप:अभिवहन पास जबरन छीनने का आरोप, कार्य में बाधा डालने का संगीन आरोप,,,, नायब तहसीलदार ने बताया निराधार आरोप,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप:अभिवहन पास जबरन छीनने व कार्य में बाधा डालने का संगीन आरोप?,,,, नायब तहसीलदार ने बताया आरोपो को निराधार,,,

बिलासपुर-तखतपुर तहसील अंतर्गत ग्राम नेवरा में शासकीय कार्य में बाधा, अभद्र व्यवहार और अवैधानिक वसूली के प्रयास को लेकर नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह के खिलाफ गंभीर शिकायत सामने आई है। भूमि स्वामी ने इस संबंध में प्रशासन से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम नेवरा स्थित खसरा नंबर 573/1, 572/1, 575/1, 575/2 एवं 575/3 उनकी स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि है। उक्त भूमि को कृषि एवं अन्य उपयोग हेतु उपयुक्त बनाने के लिए समतलीकरण एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा था। इसके लिए भूमि स्वामी द्वारा बाल किशन कंस्ट्रक्शन कंपनी से विधिवत अनुबंध किया गया था।
बताया गया कि भूमि से निकलने वाले गौण खनिज के परिवहन हेतु कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर द्वारा विधिवत खनिज अभिवहन पास (माइनिंग पास) जारी किया गया था। इसी वैध अनुमति के आधार पर दिनांक 04 फरवरी 2026 को कार्य प्रगति पर था।
अचानक पहुंची नायब तहसीलदार, कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोपहर लगभग 2 बजे नायब तहसीलदार गनियारी, श्रद्धा सिंह अचानक कार्य स्थल पर पहुंचीं और वहां मौजूद कर्मचारियों से गाली-गलौच व अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, उन्होंने खनिज परिवहन में लगे वाहन चालक से वैध माइनिंग पास जबरन छीन लिया और वाहन को कोटवार के यहां खड़ा करवा दिया।
भूमि स्वामी का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह बेजा, जबरन और कानून के विरुद्ध है। वैध दस्तावेज होने के बावजूद कार्य को रोका गया और खनिज परिवहन पास अब तक वापस नहीं किया गया है।
अवैधानिक वसूली का भी आरोप
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वाहन छोड़ने के नाम पर अवैधानिक वसूली का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही, पैसा नहीं देने पर वाहन को थाने में खड़ा कर सड़ाने की धमकी दी जा रही है। इससे ठेकेदार और भूमि स्वामी दोनों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़ित भूमि स्वामी ने प्रशासन से मांग की है कि नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह के उक्त कृत्य की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा जब्त किया गया माइनिंग पास लौटाया जाए, ताकि वैध रूप से चल रहा कार्य पुनः शुरू हो सके।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या रुख अपनाता है और क्या मामले में उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।

👉( नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह का बयान )जब इस पूरे मामले में हमने नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया, कि उन्हें सूचना मिली थी सूचना मिलने के पश्चात जब मै मौके के पास पहुंची तो रोड पर ही उन्हें गाड़ी मिली जो परिवहन कर रही थी जब उसे दस्तावेज मांगा गया तो कोई भी दस्तावेज उसके द्वारा पेश नहीं किया गया साथ ही साथ जो दस्तावेज उसने दिखाएं उसमें किसी भी फॉर्म या कंपनी का नाम नहीं था और वह कहां ले जा रहा है इसका भी उल्लेख उसे दस्तावेज में नहीं था जो की मौके से ही मैं संबंधित खनिज विभाग अधिकारी को फोन पर जानकारी दी और दस्तावेज को प्रेषित भी किया,, आगे उन्होंने मीडिया को बताया कि आवेदन  मत्स्य पालन के लिए किया गया है जबकि अन्य और जो भी जरूरी दस्तावेज और अनुमति होती है इनके पास नहीं थी मौके पर जब मेरे द्वारा दस्तावेज मांगा गया तो दस्तावेज न देकर उल्टा मेरे साथ ही उप सरपंच, भवानी शंकर पांडे ग्राम नेवरा व सोहन वैष्णव   के द्वारा दुर्व्यवहार कर जो खाली दस्तावेज थे उसे मेरे से छिना गया,,
 ऐसा कथन फोन माध्यम से हमसे नायाब तहसीलदार श्रद्धा सिंह ने कही,,, 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,