Bilaspur news-"तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों के झुंड को कुचला, 10 की मौके पर मौत, 2 मवेशी गंभीर घायल,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
ब्रेकिंग न्यूज़,,,
तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों के झुंड को कुचला, 10 की मौके पर मौत, 2 गंभीर घायल
बिलासपुर/जांजगीर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मूलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटीघाट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 10 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 2 मवेशी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात कुटीघाट के पास सड़क पार कर रहे मवेशियों के झुंड को तेज गति से आ रहे एक हाइवा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही मूलमुला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। घायल मवेशियों को उपचार के लिए भेजा गया है, वहीं मृत मवेशियों को सड़क से हटाकर मार्ग को सुचारू किया गया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
स्थानीय ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें