Bilaspur news-"रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 18 बदमाश गिरफ्तार""अवैध चाकू के साथ आरोपी भी पकड़ा गया,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 18 बदमाश गिरफ्तार, अवैध चाकू के साथ आरोपी भी पकड़ा गया

बिलासपुर /रायपुर-रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सक्रिय गुंडा-बदमाशों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान थाना विधानसभा क्षेत्र से 02, थाना माना से 02, थाना खरोरा से 01, थाना तिल्दा-नेवरा से 05 तथा पुलिस चौकी सिलयारी क्षेत्र से 08 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।वहीं थाना विधानसभा पुलिस ने एक अन्य मामले में करन नौरंगे नामक आरोपी को अवैध चाकू रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत गिरफ्तार किया है।इसके अलावा थाना खरोरा में दर्ज अपराध क्रमांक 124/26 के मामले में पुलिस ने रूपेश उर्फ रूपु गेंडरे (25 वर्ष), पिता भूपेंद्र गेंडरे, निवासी ग्राम भेजरीडीह वार्ड क्रमांक 09, थाना खरोरा, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2) और 118(1) के तहत प्रकरण दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया।
रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। साथ ही असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों और अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,