Bilaspur news-" ज़ालसाज़"कृष्णा नाथानी, रवि मोटवानी,सचिन परवानी पर जल्द होगी कार्रवाई?किसान की 1.88 एकड़ जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री का मामला,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
किसान की 1.88 एकड़ जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री


बिलासपुर/मुंगेली/सरगांव-ग्राम मदकू में जमीन घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दसवनकांपा निवासी 41 वर्षीय किसान अरुण कुमार चेलकर को तब बड़ा झटका लगा, जब उन्हें पता चला कि जिस 1.88 एकड़ कृषि भूमि पर वे वर्षों से खेती कर रहे हैं, वह कागज़ों में किसी और के नाम दर्ज हो चुकी है।
क्या है मामला?
प.ह.नं. 39, ग्राम मदकू
खसरा नंबर: 345/1, 345/4 और 354
कुल रकबा: 1.88 एकड़
नामांतरण प्रकरण क्रमांक: RD202526630241100010
इश्तहार जारी दिनांक: 07/01/2026
किसान का आरोप है कि 14 नवंबर 2025 को उनकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा ली गई। उन्होंने कभी अपनी जमीन बेचने की सहमति नहीं दी।


किन पर आरोप?
शिकायत में बिलासपुर के तीन व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं —
कृष्ण नाथानी (वेयर हाउस रोड)
रवि मोटवानी (जरहानाठा)
सचिन पारवानी (सिंधी कॉलोनी, बलराम टॉकीज रोड)
आरोप है कि फर्जी आधार कार्ड बनवाकर किसी अन्य व्यक्ति को “अरुण कुमार” बनाकर रजिस्ट्री कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। दो कथित गवाह—निलेश स्टेली और संतोष कुमार भगत (सागर, मध्यप्रदेश)—के नाम भी सामने आए हैं।

कैसे खुला राज?अतिरिक्त तहसीलदार सरगांव द्वारा जारी नामांतरण इश्तहार से पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ। किसान का कहना है कि यदि इश्तहार सार्वजनिक न होता, तो उन्हें अपनी ही जमीन के “कागज़ी विक्रय” की जानकारी नहीं मिलती।


 पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़ित किसान ने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर संभाग से निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह केवल निजी धोखाधड़ी नहीं, बल्कि सरकारी अभिलेखों के साथ गंभीर छेड़छाड़ का मामला है।
 
गांव में आक्रोश,,ग्राम मदकू और आसपास के क्षेत्रों में इस घटना को लेकर आक्रोश और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक सक्रिय किसान की जमीन इस तरह फर्जी तरीके से बेची जा सकती है, तो आम नागरिकों की संपत्ति कितनी सुरक्षित है?

अब सबकी निगाहें पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या किसान को न्याय मिलेगा? क्या फर्जीवाड़े की परतें खुलेंगी?

 वर्ज़न -मेरे समक्ष नामांतरण के लिए आवेदन पेश किया गया था जहां पर प्रथम दृष्टि यह पाया गया कि यह किसी न किसी तरह संदेह हुआ कि फर्जी नामांतरण आवेदन है जिस पर मैं इस्तेहार करवाया इश्तिहार से ज्ञान का पर आपत्ति दवा मेरे समक्ष प्रेस की गई तब मैं इस मामले को पूरी तरीके से खारिज किया और प्रार्थी को पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा (अतुल वैष्णव, तहसीलदार, सरगाँव )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,