Bilaspur news-"स्वाद और संगीत का भव्य उत्सव" बिलासपुर "कुंदन पैलेस में बिखरेगी सिंधी संस्कृति की झलक"सिंध जो मेलो "2026 मे,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
“सिंध जो मेलो–2026”: बिलासपुर में सजेगा सिंधी संस्कृति, स्वाद और संगीत का भव्य उत्सव

बिलासपुर- सिंधी समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और भाईचारे को समर्पित भव्य आयोजन “सिंध जो मेलो–2026” का आयोजन रविवार, 15 मार्च को कुंदन पैलेस, बिलासपुर में किया जाएगा। इस खास आयोजन में सिंधी समाज के लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ एक यादगार सांस्कृतिक शाम का आनंद लेंगे, 
जहाँ परंपरा, स्वाद और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
इस आयोजन का उद्देश्य सिंधी समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ना है। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन का भरपूर माहौल रहेगा।
 कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
भगवान झूलेलाल साईं की विशाल प्रतिमा के समक्ष गंगा आरती की तर्ज पर भव्य महाआरती
पारंपरिक सिंधी व्यंजनों के स्वादिष्ट फूड स्टॉल, जहाँ सिंधी स्वाद का असली आनंद मिलेगा
सिंधी गीत-संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
सिंधी संस्कृति और विरासत की आकर्षक झलक
बच्चों के लिए झूले और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था
और शाम को माहौल को यादगार बनाने के लिए मशहूर गायक जतिन उदासी का लाइव कॉन्सर्ट,,,,
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सिंधी समाज की पहचान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का उत्सव है। यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।इस भव्य आयोजन के लिए एंट्री पास जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होकर इसे भव्य और यादगार बनाएं।आयोजनकर्तापूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत,भारतीय सिंधु सभा एवं युवा वमहिला विंग, बिलासपुर,सेंट्रल सिंधी युवा व महिला विंग आइए… सपरिवार पधारिए और “सिंध जो मेलो–2026” में मिलकर अपनी संस्कृति का उत्सव मनाइए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,