Bilaspur news- रघुराज स्टेडियम में 21 से 29 तक 8 राज्यों की टीम का न्यायधानी वासी देखेंगे""जौहर""" बरसेंगे लाखों के नगद इनाम""स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय रात्रि कालीन डुयूज़ बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर-शहर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और क्रिकेट के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय रात्रिकालीन ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रॉफी लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के यश पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संपन्न हुआ, जहां बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी का विधिवत लॉन्च किया।
प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण दुबे ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृति में यह अखिल भारतीय रात्रिकालीन ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 21 से 29 तारीख तक आयोजित की जाएगी। जिसमे 8 राज्यों की टीम भाग लेगी,, साथी साथ न्यायधानी वासियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को भी देखने का मिलेगा मौका,,,न्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमों के शामिल होने की संभावना है और इसे भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित विधायक अमर अग्रवाल ने ट्रॉफी लॉन्च करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं और समाज में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाती हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को अवसर देगी, बल्कि शहर में खेल संस्कृति को भी मजबूत करेगी।
इस अवसर पर बिलासपुर की महापौर Pooja Vidhani, भाजपा जिलाध्यक्ष Deepak Singh Thakur, डॉ. रजनीश पांडेय, समाजसेवी प्रवीण झा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, शहर के गणमान्य नागरिक तथा भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान शहरवासियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे और इसे यादगार बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें