Bilaspur news-"खबर का असर: बीच सड़क हुड़दंग मचाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
: बीच सड़क हुड़दंग मचाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार,,,,,
बिलासपुर-शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बीच सड़क पर मारपीट कर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को तोरवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने और खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार 06 मार्च 2026 की रात लगभग 8:30 बजे लालखदान चौक के पास कुछ युवक आपस में विवाद कर बीच सड़क पर मारपीट करते हुए हंगामा कर रहे थे। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में भी डर का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गुटबाजी कर दंगा कर रहे तीन युवकों को मौके से पकड़कर थाना ले आई।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर जांच की, जिसके बाद उनके खिलाफ धारा 194(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं—
▪️ जय कुमार केवंट (23 वर्ष) – सतबिहिनिया मंदिर के पास, तोरवा
▪️ नंदकिशोर यादव (30 वर्ष) – लालखदान, तोरवा
▪️ शोभित निषाद (19 वर्ष) – हेमुनगर, तोरवा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था भंग करने, मारपीट करने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें