Bilaspur news-"बिलासपुर पुलिस का ‘चैन स्नेचर्स’ पर बड़ा प्रहार""300 CCTV खंगालकर 100% मशरूका बरामद,,,SSP सिंह के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर -जिले मे पुलिस ने चैन स्नेचिंग की वारदात का शानदार खुलासा करते हुए महज कुछ ही दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न सिर्फ दोनों आरोपियों को दबोचा, बल्कि लूटी गई सोने की चैन और लॉकेट सहित पूरी संपत्ति भी बरामद कर ली है।यह पूरी कार्रवाई रजनेश सिंह (उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर) के निर्देशन में की गई, 

जिसमें एसीसीयू और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। ऐसे हुई वारदात,,23 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे, वैष्णवी विहार मंगला निवासी शोभना भाण्डेकर अपने भाई के साथ स्कूटी से रेलवे स्टेशन से घर लौट रही थीं। रास्ते में रामा पोर्ट के पास स्कूटी पंचर हो गई, जिसके चलते वे धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे।इसी दौरान पल्लव भवन के पास अचानक एक युवक रॉन्ग साइड से आया और झपट्टा मारकर शोभना के गले से करीब 1.10 लाख रुपये कीमत की सोने की चैन और लॉकेट लूटकर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। 300 से ज्यादा CCTV खंगालकर मिला सुराग,,,,
घटना के बाद पुलिस ने शहरभर के 300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई।
जांच के दौरान आरोपियों के देवरीखुर्द और तारबाहर इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी, मे शेख सलमान (27 वर्ष) – तारबाहर क्षेत्र आकाश उर्फ आशु नायक (23 वर्ष) – देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,,,पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।ऐसे बनाई थी लूट की योजना,,,,,आरोपियों ने पहले पीड़िता को रामा पोर्ट के पास स्कूटी पंचर होने के दौरान देखा और उसे आसान निशाना मान लिया। इसके बाद दोनों ने ऑटो से पीछा किया और मौके की तलाश करते रहे।महाराणा प्रताप चौक के पास दोनों ने रॉन्ग साइड जाकर पहले से पोजिशन ली और पल्लव भवन के पास मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
 गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखी थी चैन
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने लूटी गई चैन और लॉकेट को IIFL Finance की गोल्ड लोन शाखा में गिरवी रखकर 80,000 रुपये का लोन ले लिया था।
👉बरामदगी-घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,एक ऑटो
नगद 5,000 रुपये,सोने की चैन और लॉकेट (कुल कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये)
पुलिस ने 100% मशरूका बरामद करने में सफलता हासिल की।
पुलिस टीम को मिला सम्मान """इस सफल कार्रवाई के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने पूरी टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की है।इस टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, थाना प्रभारी एस. राम साहू, एसीसीयू प्रभारी तोप सिंह नवरंग सहित कई अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही,,बिलासपुर पुलिस की इस त्वरित और तकनीकी रूप से सशक्त कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी करें, कानून के हाथों से बच नहीं सकते। CCTV नेटवर्क और साइबर तकनीक के बेहतर उपयोग से पुलिस ने एक बार फिर अपनी दक्षता का परिचय दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,