Bilaspur news-"चोर गैंग का आतंक, 4 सूने मकानों को बनाया निशाना,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बिलासपुर,,,,
सरकंडा थाना और मोपका चौकी क्षेत्र में चोर गैंग का आतंक, चार सूने मकानों को बनाया निशाना,,,
बिलासपुर-शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र और मोपका चौकी इलाके में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए सूने मकानों को निशाना बनाया है। अज्ञात चोर गैंग ने अलग-अलग स्थानों पर चार मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जबकि एक मकान में चोरी का प्रयास असफल रहा।
जानकारी के अनुसार चोरों ने उन मकानों को निशाना बनाया जिनके मालिक फिलहाल बाहर गए हुए थे। बदमाशों ने मकानों के दरवाजे और ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घरों को खंगाल डाला। मकान मालिकों के बाहर होने के कारण अभी तक चोरी गए सामान और नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में देर रात संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थीं। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं चोरों की पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें एक गिरोह को चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मकान मालिकों की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, क्योंकि सभी मकान मालिक शहर से बाहर हैं। उनके लौटने के बाद ही चोरी गए सामान की सही जानकारी मिल पाएगी और मामला दर्ज किया जाएगा।
फिलहाल सरकंडा थाना और मोपका चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर गैंग की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम सक्रिय रूप से तलाश कर रही है।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें