Bilaspur news-"बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:4 साल से फरार"""नशीले सिरप का सप्लायर"""आखिरकार गिरफ्तार,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 साल से फरार नशीले सिरप का सप्लायर आखिरकार गिरफ्तार


बिलासपुर।-शहर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। करीब चार साल से फरार चल रहे अंतर्राज्यीय नशीले कफ सिरप सप्लायर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश के कटनी से की गई, जिससे इस पूरे नेटवर्क के कई अहम राज खुलने की उम्मीद है।दरअसल, मामला साल 2022 का है। 12 सितंबर 2022 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीले कफ सिरप की अवैध सप्लाई कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धर्मेन्द्र गेंदले को पकड़कर उसके कब्जे से 120 नग नशीला कफ सिरप (KOP FREE) बरामद किया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22 और 29 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।
पूछताछ के दौरान धर्मेन्द्र ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस को चौंका दिया। उसने बताया कि यह नशीला सिरप वह मध्यप्रदेश के कटनी निवासी दिलीप भाउ से लाकर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में बेचता था। इसके बाद पुलिस के लिए यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क तक पहुंचने की चुनौती बन गया।पुलिस ने दिलीप भाउ की तलाश शुरू की, लेकिन वह लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा और पुलिस को चकमा देता रहा। समय बीतता गया, लेकिन पुलिस ने उसकी तलाश नहीं छोड़ी। आखिरकार लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 16 मार्च 2026 को पुलिस को सफलता मिली।
पुलिस टीम ने कटनी पहुंचकर आरोपी दिलीप कुमार वीरवानी उर्फ दिलीप भाउ (55 वर्ष) को दबोच लिया। उसे अभिरक्षा में लेकर बिलासपुर लाया गया, जहां न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दिलीप भाउ अंतर्राज्यीय स्तर पर नशीले कफ सिरप की सप्लाई करता था और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में उसका नेटवर्क फैला हुआ था। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है।
इस कार्रवाई को बिलासपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी से न केवल एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में भी यह एक अहम कदम साबित हो सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,