Bilaspur news -"व्यापार विहार में बड़ी चोरी: कार से ₹8 लाख से भरा बैग लेकर फरार हुआ अज्ञात चोर" घटनास्थल पर स्वयं पहुंचे""DIG/ SSP रजनेश सिंह,,,, पुलिस ने की चारों तरफ नाकाबंदी,, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ"चोर

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
व्यापार विहार में बड़ी चोरी: कार से ₹8 लाख से भरा बैग लेकर फरार हुआ अज्ञात चोर" घटनास्थल पर स्वयं पहुंचे""DIG/ SSP रजनेश सिंह,,,, पुलिस ने की चारों तरफ नाकाबंदी,, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ"चोर 

बिलासपुर-शहर के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र व्यापार विहार में शुक्रवार रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक की कार से अज्ञात आरोपी ने करीब ₹8 लाख से भरा बैग चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया।तारबहार थाना क्षेत्र में आने वाले, पर व्यापार विहार के व्यापारिक क्षेत्र की घटना ने शहर हड़कम मचा दिया है जहां पर बिलासपुर, DIG, SSP रजनेश सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे,, पुलिस के द्वारा चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई है,
दरअसल मिली जानकारी के अनुसार, हरे कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक ने रात करीब 08:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर एक बैग में रखी और उसे अपनी कार में रख दिया। इसके बाद वे दुकान का शटर बंद करने लगे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने कार का दरवाजा खोला और बैग निकालकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि चोरी किए गए बैग में लगभग ₹8,00,000 नगद रखा हुआ था। घटना इतनी तेजी से हुई कि दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब उन्होंने कार की जांच की तो बैग गायब मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। इसके साथ ही आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद व्यापार विहार क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है और वे बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,