Bilaspur news-" रेंजर व डिप्टी रेंजर ACB की गिरफ्त मे,,,,चालान जल्दी पेश के नाम पर रकम की मांग""" 50 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर /मुंगेली -छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मुंगेली जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। ACB की टीम ने ATR के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने एक प्रकरण में चालान जल्द पेश करने और जप्त वाहन को वापस करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की।जैसे ही आरोपी अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली, ACB की टीम ने मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है।सूत्रों के मुताबिक, ACB को इस मामले में पहले से शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके सत्यापन के बाद पूरी रणनीति के तहत यह कार्रवाई की गई। ट्रैप के दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया
फिलहाल, ACB की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इस मामले में और भी पहलुओं की जांच की जा रही है कि कहीं अन्य मामलों में भी इस तरह की वसूली तो नहीं की गई।इस कार्रवाई के बाद वन विभाग सहित अन्य विभागों में हड़कंप मच गया है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,