Bilaspur news-"बिलासपुर पुलिस (ACCU )का बड़ा एक्शन: 7 आरोपी गिरफ्तार, 6 बाइक चोरी के मामले सुलझे,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर पुलिस (ACCU )का बड़ा एक्शन: 7 आरोपी गिरफ्तार, 6 बाइक चोरी के मामले सुलझे

बिलासपुर  -शहर में लगातार बढ़ रही मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले गिरोह और चोरी की बाइक खरीदने वालों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 शातिर चोर और 3 खरीददार शामिल हैं। साथ ही 6 अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए,,,6 मोटर साइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है।
👉 ऐसे खुला पूरा मामला,,उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। टीम ने शहर और आसपास के इलाकों में लगे 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।
साइबर सेल की तकनीकी मदद और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम बेदपरसदा (मस्तूरी) पहुंची, जहां से मुख्य आरोपी साहिल मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करना कबूल किया और अपने अन्य साथियों तथा खरीददारों के नाम भी बताए।
👇 गिरफ्तार आरोपी👇
चोरी करने वाले आरोपी:
साहिल मरावी (19 वर्ष)
रितेश सेन (19 वर्ष)
निलेश शुक्ला उर्फ राजा (28 वर्ष)
हिमांशु जगत (20 वर्ष)
वाहन खरीदने वाले आरोपी:
नंदकुमार रजक (26 वर्ष)
रघुनन्दन साहू (24 वर्ष )
सोनू केंवट (24 वर्ष) शामिल)
 👇बरामद वाहन👇पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न मोटर साइकिल बरामद कीं:पैशन प्रो (CG 10 EK 6971)
बजाज CT 100 (CG 11 KN 7988)
होंडा Shine (CG 10 NB 1875)
हीरो पैशन प्रो (CG 11 AU 6646)
हीरो स्प्लेंडर (CG 11 CD 9216)
होंडा Shine (CG 24 V 8274) इन थानों के मामले सुलझे
इस कार्रवाई से बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और दुर्ग जिलों के कुल 6 प्रकरणों का खुलासा हुआ है, जिनमें सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, सरकंडा, जांजगीर और मोहन नगर थाना क्षेत्र शामिल हैं।
 पुलिस टीम को मिला सम्मान
इस सफल कार्रवाई में एसीसीयू, साइबर सेल और विभिन्न थानों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है।

बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल बाइक चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है, बल्कि चोरी की गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करने वाले नेटवर्क पर भी करारा प्रहार हुआ है। इससे आने वाले समय में इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,