Bilaspur news-"ज़मकर फूटा आधी रात BPS प्रबंधन पर अभिभावकों का आक्रोश """कलेक्टर बंगले का घेराव,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के छात्रों को अचानक दोबारा परीक्षा देने का निर्देश, अभिभावकों में नाराज़गी
बिलासपुर- शहर के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों को अचानक दोबारा परीक्षा देने का निर्देश दिए जाने से अभिभावकों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की परीक्षा पहले ही हो चुकी है, इसके बावजूद अचानक दोबारा परीक्षा का आदेश समझ से परे है।
जानकारी के अनुसार, 16 मार्च की रात करीब 8 बजे अभिभावकों के मोबाइल पर स्कूल प्रबंधन की ओर से संदेश भेजा गया। इस संदेश में बताया गया कि 17 मार्च 2026 को सुबह 8 बजे गणित की परीक्षा छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई।
अभिभावकों का कहना है कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की सीबीएसई पैटर्न के अनुसार वार्षिक परीक्षा लगभग एक सप्ताह पहले ही पूरी हो चुकी है। बच्चों को उनके प्राप्तांक और प्रतिशत की जानकारी भी दे दी गई है। ऐसे में अचानक दोबारा परीक्षा दिलाने का निर्देश मिलने से अभिभावक हैरान और परेशान हैं।
अभिभावकों के मुताबिक, बच्चों को जिस परीक्षा में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है वह छत्तीसगढ़ बोर्ड (सीजीबीएसई) से संबंधित बताई जा रही है।
जबकि छात्रों की पढ़ाई पूरे साल सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार कराई गई है। इस वजह से बच्चों के पास सीजीबीएसई पाठ्यक्रम की किताबें या अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में छात्रों को नई परीक्षा में बैठाना उनके लिए मानसिक दबाव पैदा करने जैसा है।
कुछ अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि परीक्षा की जानकारी इतनी देर से दी गई कि बच्चों को तैयारी का समय तक नहीं मिल पाया। अचानक लिए गए इस निर्णय से छात्र भी असमंजस और तनाव की स्थिति में हैं।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल को ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल का परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां छात्रों को परीक्षा देने के लिए बुलाया गया है। हालांकि इस निर्णय के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
इस मामले में जब स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी लेने की कोशिश की गई तो किसी ने भी स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। अभिभावकों का कहना है कि यदि जल्द स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो वे शिक्षा विभाग से शिकायत करने पर मजबूर होंगे।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर अभिभावकों में असंतोष और नाराज़गी का माहौल बना हुआ है तथा सभी को शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया का इंतजार है। वही जैसे ही इस मामले की खबर सिविल लाइन पुलिस को लगती है फौरन ही थाना प्रभारी एस आर साहू,स्टाफ सहित मौके पर पहुंच जाते हैं और साथ ही साथ परिजनों के आक्रोश को देखते हुए आसपास थाने से अतिरिक्त बल और सरकंडा तारबहार सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचते हैं,,,,
(आगे की खबर अपडेट होने पर,,,,,)आगे प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिभावको ने बड़ी संख्या में कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया मौके पर पहुंचे"""
स्थिति को देखते हुऐ "मौके पर ASP, CSP, SDM ,सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और कई थानों की पुलिस टीम पहुंची। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चों के भविष्य से जुड़े इस विवाद का तत्काल समाधान सामने नहीं आ सका।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि इस मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा, लेकिन परिजनों का कहना था कि जब परीक्षा अगले ही दिन है तो केवल आश्वासन से समस्या का समाधान संभव नहीं है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें