Bilaspur news-"आधी रात बवाल: दंपति पर लाठी-डंडों से हमला"""" CCTV में कैद वारदात;पुलिस की तत्काल कार्रवाई मे एक आरोपी गिरफ्तार,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में देर रात एक महिला और उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना भूकंप अटल आवास के पास की बताई जा रही है, जो सरकंडा थाना क्षेत्र में आता है। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है।
रात 1 बजे शुरू हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे महिला घर के अंदर सो रही थी, जबकि उसके पति टकेश्वर साहू और सेठ्ठी यादव घर के बाहर टेंट के सामान की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान जादू, प्रेम और मंथन नामक युवकों ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
शोर-शराबा सुनकर महिला बाहर आई और झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अचानक लाठी-डंडों तथा बांस से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने वालों को भी पीटा
हमले में महिला को दोनों हाथों की उंगलियों और कमर में चोट आई है। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे सेठ्ठी यादव के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। दंपति और उनके साथी को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
वाहनों में तोड़फोड़
हमले के दौरान आरोपियों ने वहां खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की। छोटा हाथी और ई-रिक्शा सहित कई गाड़ियों के कांच ईंट-पत्थर मारकर तोड़ दिए गए। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,