Bilaspur news-"कोनी थाना क्षेत्र के सिंह ढाबा में देर रात बंद ढाबा मे युवकों का हंगामा, तोड़फोड़ का CCTV वीडियो वायरल,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
कोनी थाना क्षेत्र के सिंह ढाबा में देर रात बंद ढाबा मे युवकों का हंगामा, तोड़फोड़ का CCTV वीडियो वायरल
बिलासपुर-शहर के कोनी थाना क्षेत्र स्थित सिंह ढाबा में बीती रात कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर हंगामा और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है और लोगों में भय का वातावरण भी देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब 5 से 6 युवक अचानक सिंह ढाबा पहुंचे और वहां पहुंचते ही उन्होंने ढाबे के बाहर लगे शटर को लात मारकर खोलने की कोशिश की। इसके बाद युवक ढाबे के अंदर घुस गए और वहां मौजूद सामान के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से ढाबे में मौजूद लोग घबरा गए और कुछ देर तक वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि युवकों ने ढाबे में रखी कुर्सियां, टेबल और अन्य सामान को इधर-उधर फेंककर नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। यही फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक ढाबे के अंदर घुसकर हंगामा करते और सामान को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। कोनी थाना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी जुटा रही है और फुटेज की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।स्थानीय लोगों में चिंता,,,,
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कोनी क्षेत्र में देर रात होटल और ढाबों पर अक्सर युवकों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे कई बार विवाद और हंगामे की स्थिति बन जाती है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें