Bilaspur news/ jgr -"24 घंटे में 3 शातिर चोर गिरफ्तार, तीन जगहों पर चोरी का खुलासा – 3.70 लाख का माल बरामद,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
24 घंटे में 3 शातिर चोर गिरफ्तार, तीन जगहों पर चोरी का खुलासा – 3.70 लाख का माल बरामद
जांजगीर-चांपा -जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में हुई लगातार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, पीतल-कांसा के बर्तन और नगदी समेत करीब 3 लाख 70 हजार रुपये का माल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) और 3(5) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें
गणेश केवट उर्फ बुट्टी (24 वर्ष) निवासी औराभोई पारा हरदी महामाया
रोशन बरेठ (18 वर्ष) निवासी हरदी महामाया
दिनेश बरेठ (20 वर्ष) निवासी हरदी महामाया
शामिल हैं। तीनों आरोपी बलौदा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
तीन अलग-अलग घरों को बनाया निशाना
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बलौदा क्षेत्र के हरदी महामाया गांव में तीन अलग-अलग सूने घरों को निशाना बनाया था।
पहला मामला
दाऊ राम साहू (82 वर्ष) अपने घर में ताला लगाकर बेटे के यहां कोरबा और बाद में बिलासपुर चले गए थे। करीब एक महीने बाद जब वे 27 फरवरी को घर लौटे तो देखा कि अलमारी टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था।
चोर घर से चांदी का करधन, पायल, अंगूठियां, सोने की फुली और नगदी समेत लगभग 60 हजार रुपये का सामान ले गए थे।
दिलचस्प बात यह रही कि पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चांदी 1969 में साढ़े चार रुपये तोला और सोना 250 रुपये तोला के भाव से खरीदा था, जो अब काफी अधिक कीमत का हो चुका है।
दूसरा मामला
दूसरी चोरी आनंद मोहन पाण्डेय (27 वर्ष) के घर में हुई।
18 फरवरी से 9 मार्च के बीच अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के पुराने जेवर और 5 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। इस चोरी में करीब 3 लाख रुपये का नुकसान बताया गया।
तीसरा मामला
तीसरी घटना हरिओम साहू के घर की है, जो वर्तमान में रायपुर में रहते हैं।
जब वे 10 मार्च को अपने गांव हरदी महामाया पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से पीतल और कांसा के बर्तन (करीब 14 किलो) चोरी कर ले गए थे।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस ने जांच तेज की।
👉आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए
मुखबिरों को सक्रिय किया गया
संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया
पुलिस की कड़ी पूछताछ में तीनों आरोपियों ने तीनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल कर लिया। इसके बाद उनके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
👇👇👇पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका👇👇
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टीम में गजाधर पाटनवार, नवीन सिंह, मुकेश यादव, रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, संदीप सोनंत, टिकेश्वर राठौर, प्रहलाद निर्मलकर, रोहित साहू, पुनेश्वर आजाद, लखेश विश्वकर्मा और महिला आरक्षक चंद्रप्रभा शांतेय सहित थाना बलौदा स्टाफ शामिल रहा।
👇👇 खास बात:👇👇
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में मामला सुलझाकर न सिर्फ आरोपियों को पकड़ लिया बल्कि लाखों रुपये का सामान भी बरामद कर लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें