Bilaspur news-"आजादी के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों तक नहीं पहुंची मूलभूत सुविधाएं – निलेश विश्वास( प्रदेश अध्यक्ष,NCP )योजनाएं कागजों में सिमटी, विभागों पर सरकार का नहीं है लगाम; ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का आरोप,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
आजादी के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों तक नहीं पहुंची मूलभूत सुविधाएं – निलेश विश्वास( प्रदेश अध्यक्ष,NCP )


योजनाएं कागजों में सिमटी, विभागों पर सरकार का नहीं है लगाम; ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का आरोप

बिलासपुर -ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निलेश विश्वास ने सरकार और विभागीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी कई गांवों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाएं सही तरीके से नहीं पहुंच पाई हैं।
मीडिया से चर्चा करते हुए निलेश विश्वास ने कहा कि सरकारें समय-समय पर कई अच्छी योजनाएं बनाती हैं, लेकिन विभागों में बैठे जिम्मेदार अधिकारी और सिस्टम की खामियों के कारण ये योजनाएं जमीनी स्तर तक सही तरीके से नहीं पहुंच पातीं। उन्होंने आरोप लगाया, कि कई जगहों पर योजनाएं केवल कागजों में ही पूरी दिखा दी जाती हैं, जबकि वास्तविकता में ग्रामीणों को उनका लाभ नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को विभागों पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए, क्योंकि वर्तमान में कई विभागों पर सरकार का प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है और योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।
निलेश विश्वास ने विशेष रूप से परसापानी सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां शिक्षा, अस्पताल, पेयजल, सड़क और आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं की हालत बेहद खराब है। कई स्थानों पर पुल निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की गंभीरता से जांच कराई जाए और संबंधित विभागों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,