Bilaspur news-"लावारिस खड़ी टाटा S से 40 किलो गांजा बरामद"""सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
लावारिस खड़ी टाटा S से 40 किलो गांजा बरामद, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर- जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लावारिस वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 15 मार्च 2026 को सकरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भरनी मेला ग्राउंड, पिंडारी मोड़ के पास एक वाहन पिछले दो दिनों से संदिग्ध अवस्था में खड़ा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सकरी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वाहन की जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को वाहन से तेज गांजे जैसी गंध महसूस हुई, जिसके बाद वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पता चला कि वाहन क्रमांक CG 29 A 3487 (टाटा Ace) में अज्ञात तस्करों द्वारा गाड़ी के नीचे विशेष रूप से एक चैंबर बनाकर उसमें गांजा छिपाकर रखा गया था।
पुलिस ने जब उस चैंबर को खोलकर देखा तो उसमें से लगभग 40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गांजे को जब्त करते हुए वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया।पुलिस के अनुसार बरामद गांजे और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹25 लाख 20 हजार आंकी गई है। फिलहाल सकरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा किसके द्वारा लाया गया था और इसे कहां ले जाया जाना था।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में शामिल तस्करों तक पहुंचने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,