Bilaspur news-"नवकुंडीय सतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन,,,,,,


शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर-वासंती नवरात्र के पावन अवसर पर श्री माँ अनुसुईया धाम चकरभाठा में 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक नवकुंडीय सतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा के साथ हुई।आयोजन में प्रतिदिन वेदी पूजन, हवन एवं देवी महिमा से जुड़ी कथाओं का वाचन किया जा रहा है। कथा में वेद व्यास जन्म, सत्यव्रत कथा, श्रीराम कथा, शुभ-निशुंभ वध, शताक्षी देवी कथा एवं शिव-पार्वती विवाह जैसे प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
27 मार्च को पूर्णाहुति, कन्या पूजन, तर्पण एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रखा गया है।इस धार्मिक आयोजन में देशभर से संत-महात्मा शामिल हो रहे हैं। 
कथा वाचन पं. कमल किशोर उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है। आयोजन माँ अनुसुईया धाम सेवा समिति द्वारा महंत श्री शंभु पुरी महाराज की प्रेरणा से किया जा रहा है।वही आज प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत वंदन अभिनन्दन किया गया: डॉ कर्ण पूरी जी महाराज पूर्व कोषाध्यक्ष जूना अखाडा, हट्टा, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के प्रथम नगर आगमन पर संतो द्वारा भव्य स्वागत किया गया
 
श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,