Bilaspur news-""अफीम खेती मामला"भाजपा कार्यालय का कांग्रेस का ज़ोरदार घेराव""पुलिस से झूमाझटकी,,,, सरकार से इस्तीफा की मांग,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
"अफीम खेती मामला"भाजपा कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, पुलिस से झूमाझटकी,,,, सरकार से इस्तीफा की मांग,,

बिलासपुर-शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और नैतिकता के आधार पर सरकार से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है, जिसके विरोध में यह घेराव और प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शन की सूचना को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भाजपा कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
घेराव के दौरान माहौल उस समय गरमा गया,जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया और हालात को शांत कराया।
इस पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे, पार्षद लक्ष्मीनाथ साहू, रंजीत सिंह (NSUI )शेख निजामुद्दीन उर्फ दुलारे,वजीर अली सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने किया।
घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, व महिला कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए और भाजपा कार्यालय के बाहर काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए आसपास के क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता से जुड़े मुद्दों पर जल्द कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,