Bilaspur news-"बिरगांव के गोदाम में लगी""आग से मचा हड़कंप,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
रायपुर में होली के दिन भीषण अग्निकांड, बिरगांव के गोदाम में लगी,,आग से मचा हड़कंप

रायपुर- राजधानी रायपुर के बिरगांव क्षेत्र स्थित प्रकाश कॉम्प्लेक्स, न्यू व्यास तालाब चौक (बिलासपुर रोड) में होली के दिन उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। 
आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।लकड़ी के बुरादे से भरा था गोदामप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी का बुरादा और अन्य ज्वलनशील सामग्री का स्टॉक रखा हुआ था। 
होली के दिन क्षेत्र में चहल-पहल के बीच अचानक धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं,सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने में सफलता मिली। 
आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम भी किए गए।आसपास के प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए बनाया सुरक्षा घेरा,,घटनास्थल के आसपास कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान और गोदाम स्थित हैं। आग अन्य दुकानों तक न फैले, इसके लिए पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी। 

स्थानीय लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई। वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे, जांच जारी,,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि गोदाम में रखा सामान काफी हद तक जलकर खाक हो गया है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।शॉर्ट सर्किट की आशंका, आधिकारिक पुष्टि बाकी?
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या गोदाम में रखी ज्वलनशील सामग्री को संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने की असली वजह का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान पटाखों और ज्वलनशील वस्तुओं के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,