Bilaspur news-""जन्मदिन के दिन मौत"हंसीये से मारकर एक को उतारा मौत के घाट" फिर खेली खून की होली"दो घायल" दो नाबालिक"सहित महिला गिरफ्तार,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
"जन्मदिन के दिन मौत"हंसीये से मारकर एक को उतारा मौत के घाट" फिर खेली खून की होली"दो घायल" महिला सहित दो नाबालिक गिरफ्तार
रायपुर/खरोरा-खरोरा क्षेत्र के ग्राम माठ में होली का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। हंसियों और चाकू से हुए हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, होली के मौके पर ग्राम माठ में युवक डीजे की धुन पर नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने धारदार हथियार निकाल लिए और हमला कर दिया।
मोहित धीवर की मौत
हमले में मोहित धीवर (20 वर्ष) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल
हमले में देवा वर्मा और कमल नारायण यादव पर भी हंसिए से वार किया गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
महिला आरोपी समेत तीन हिरासत में
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी हीराबाई पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की साजिश व अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद ग्राम माठ और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
होली के रंग में डूबा इलाका एकाएक खून से लाल हो गया और खुशियों का पर्व मातम में बदल गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की संभावना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें