Bilaspur news-" बिगडै़ल रईसज़ादे की सनक""ज़िंदा जलाने की कोशिश"बुजुर्ग चौकीदार को अधमरा होने तक पीटा,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
रईसज़ादे की सनक: बुजुर्ग चौकीदार को अधमरा होने तक पीटा, जान से मारने की धमकी
बिलासपुर / कोरबा-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कथित रईसज़ादे की सनक ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुराना बस स्टैंड स्थित अनंत इमेजिन परिसर में बीती रात (22 मार्च) करीब 1:45 बजे नशे में धुत एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात बुजुर्ग चौकीदार के साथ बेरहमी से मारपीट की,,,,
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी युवक की पहचान अंश अरोरा के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने बिना किसी उकसावे के पहले चौकीदार के साथ गाली-गलौज शुरू की और फिर अचानक उस पर हमला कर दिया।
घटना यहीं नहीं रुकी—आरोपी ने नशे की हालत में चौकीदार पर शराब डालते हुए उसे आग लगाने की धमकी तक दे डाली। इस दौरान बुजुर्ग चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अधमरी हालत में छोड़ दिया गया।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कोरबा, जिसे “ऊर्जाधानी” के नाम से जाना जाता है, वहां इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है।
घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसे दबंग और रसूखदार युवकों पर पुलिस कब कार्रवाई करेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं, लेकिन लोगों की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।देर रात 1:45 बजे की घटना,,बुजुर्ग चौकीदार के साथ बेरहमी से मारपीट,शराब डालकर आग लगाने की धमकी
आरोपी की पहचान अंश अरोरा के रूप में,स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश,,इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें