Bilaspur news -"नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मिला शव,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
 -जिला GPM ( गौरेला पेंड्रा मरवाही )के नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मिला शव,,,,

बिलासपुर-शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजवापारा इलाके में एक नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले का रहने वाला था और बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर ठेले पर आलू-प्याज बेचने का काम करता था। रोज़मर्रा की तरह काम करने वाले इस किशोर की अचानक हुई मौत से आसपास के लोग भी हैरान हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।
परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,