Bilaspur news-"अरपांचल""श्याम प्लाज़ा "में युवाओं ने अनोखे अंदाज़ में मनाई होली, दिया जल संरक्षण का संदेश,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
 अरपांचल""श्याम प्लाज़ा "में युवाओं ने अनोखे अंदाज़ में मनाई होली, दिया जल संरक्षण का संदेश,,,,,

बिलासपुर- रंगों के पर्व होली पर जहां शहरभर में रंग-गुलाल और मस्ती का माहौल रहा, वहीं न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र स्थित श्याम प्लाजा में युवाओं ने इस बार होली को एक खास संदेश के साथ मनाया। युवाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ रंगों का आनंद लिया, लेकिन साथ ही जल संरक्षण का संकल्प लेकर समाज को जागरूक करने का प्रयास भी किया।
श्याम प्लाजा सरकंडा के युवा वर्ग ने पानी की बौछारों और रंग-गुलाल के बीच उत्साहपूर्वक होली खेली। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा शामिल हुए, जिन्होंने सुरक्षित और संयमित तरीके से होली मनाने का संदेश दिया।
इस आयोजन में संरक्षक युवा वर्ग एवं समाजसेवी सक्रिय पिंकू पांडे, हिमांशु रॉय, शैलेश कश्यप, मयंक गौतम और संदीप मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर युवाओं को पानी की महत्ता समझाते हुए अपील की कि होली के दौरान अनावश्यक पानी की बर्बादी न करें।
समाजसेवी पिंकू पांडे ने कहा कि पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है, जिसे पूरे वर्ष सहेजकर रखने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, इसलिए हर व्यक्ति का दायित्व है कि पानी का सदुपयोग करे और व्यर्थ न बहाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खुद भी जल संरक्षण का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने ‘सेव वाटर, सेव लाइफ’ का संदेश देते हुए यह संकल्प लिया कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी बचाने के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।
इस अनोखे आयोजन ने यह साबित कर दिया कि त्योहार सिर्फ आनंद और उत्सव का अवसर ही नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देने का भी माध्यम हो सकते हैं। सरकंडा क्षेत्र में युवाओं की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,