Bilaspur news-" छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को फिर मिला धमकी भरा ईमेल"" बम से उड़ने की धमकी"सभी अदालतो मे अस्थायी रूप से सुनवाई स्थगित""प्रशासन शासन हाई अलर्ट मोड में,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सोमवार को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल भेजा गया, जिसमें परिसर में बम रखे जाने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पूरे हाईकोर्ट परिसर में सघन जांच शुरू कर दी गई।धमकी की सूचना मिलते ही एहतियातन हाईकोर्ट की सभी अदालतों में सुनवाई अस्थायी रूप से रोक दी गई। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, डॉग स्क्वायड और बॉम्ब स्क्वायड की टीम पहुंची और पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों की जांच भी कड़ी कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि धमकी भरा यह ईमेल अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया है, जिसकी जांच साइबर टीम भी कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईमेल किस स्थान और किस आईपी एड्रेस से भेजा गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले 25 फरवरी को भी हाईकोर्ट को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था। उस समय भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की जांच की थी, लेकिन किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। इसे बाद में फर्जी धमकी माना गया था।
फिलहाल पुलिस किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती। इसी कारण हाईकोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें