Bilaspur news-"यंग सुन्नी क्लब द्वारा रोज़ा इफ्तार का तैबा चौक मे भव्य आयोजन, सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,,, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी ने की रोजा इफ्तार में शिरकत,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
यंग सुन्नी क्लब द्वारा रोज़ा इफ्तार का तैबा चौक मे भव्य आयोजन, सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,,,

बिलासपुर -बिलासपुर में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए यंग सुन्नी क्लब द्वारा रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से लगातार इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा करती आ रही है।
कार्यक्रम में शहर की महापौर पूजा विधानी ने भी शिरकत की और सभी को रमज़ान की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और सेवा का संदेश देता है, और इस तरह के सामूहिक इफ्तार कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।
यंग सुन्नी क्लब के वसीम खान और हाजी जुबेर ने बताया कि क्लब पिछले एक दशक से भी अधिक समय से रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें सभी धर्म और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और एक साथ इफ्तार कर भाईचारे का संदेश दिया।
इफ्तार के दौरान रोज़ेदारों के लिए खजूर, फल और विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। अज़ान के बाद सभी ने सामूहिक रूप से रोज़ा खोला और देश-प्रदेश की खुशहाली व अमन-चैन की दुआ मांगी।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने यंग सुन्नी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। बड़ी संख्या में सभी समाज के लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,