Bilaspur news-"भीषण सड़क हादसा: अधेड़ राहगीर को मारी टक्कर, आक्रोषित भीड़ ने कार में की ज़मकर तोड़फोड़ और आगज़नी,,,चालक फरार
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
भीषण सड़क हादसा: अधेड़ राहगीर को मारी टक्कर, आक्रोषित भीड़ ने कार में की ज़मकर तोड़फोड़ और आगज़नी,,,चालक फरार
बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोखड़ी के रामघाट के पास एक भयावह सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने पैदल जा रहे एक अधेड़ राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और घायल को संभालने की कोशिश की। इसी बीच आक्रोशित भीड़ ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कार में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।और आग लगा कर रोड से खेत की ओर धकेल दिया,,
बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। कुछ ही देर में कार में अचानक आग लग गई।सुत्रो का कहना है,, गुसाई भीड़ ने तोड़फोड़ कर में आग लगा दी अब यह जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा?देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास के खेत में खड़ी स्विफ्ट डिजायर धू-धू कर जलने लगी। कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई और मौके पर केवल जली हुई ढांचा ही बचा रहा।
घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से घायल राहगीर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार, फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
लोखड़ी निवासी लक्ष्मण केवट 60 वर्ष पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था, अभी तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया लोगों से पूछताछ में प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है की ठोकर मारने के बाद कर में आग लग गई आसपास के सीसीटीवी फुटेज कंगाले जा रहे हैं और हर एंगल पर पुलिस जांच कर रही है जो भी मामला जांच में निकाल कर सामने आएगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी तोड़फोड़ और आगजनी की अभी पुष्टि नहीं हुई है सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं अगर ऐसा हुआ है तो जो जो इसमें शामिल है उनकी पुष्टि और पहचान करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी ( विजय चौधरी थाना प्रभारी सकरी)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें