Bilaspur news-"मुस्लिम हाल बैजनाथपारा में लगेगा “ईद बाज़ार”, छोटे व्यापारियों को मिलेगा""सहारा,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
मुस्लिम हाल बैजनाथपारा में लगेगा “ईद बाज़ार”, छोटे व्यापारियों को मिलेगा सहारा

बिलासपुर- पवित्र रमज़ान माह और आने वाले ईद उल फितर के मद्देनज़र शहर सीरतुन्नबी कमेटी द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए मुस्लिम हाल बैजनाथपारा में लगभग 10 दिनों तक “ईद बाज़ार” का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष बाज़ार में शहर के लोग अपने परिवार के साथ आकर ईद से जुड़ी खरीदारी एक ही स्थान पर आसानी से कर सकेंगे।
सीरतुन्नबी कमेटी द्वारा आयोजित इस ईद बाज़ार में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां कपड़े, जूते-चप्पल, सजावटी सामान, बच्चों के खिलौने, मेहंदी, खाने-पीने के स्टॉल सहित कई तरह के सामान उपलब्ध रहेंगे। आयोजन स्थल को छोटे मेले के रूप में तैयार किया जाएगा, जिससे लोगों को खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का भी अवसर मिलेगा।
कमेटी की ओर से इस ईद बाज़ार में आने वाले व्यापारियों और लोगों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसमें टेंट और स्टॉल की व्यवस्था, बिजली और पर्याप्त लाइटिंग, गार्ड और सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई के इंतज़ाम के साथ ही आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा मेहंदी आर्ट और गेम ज़ोन भी रखे जाएंगे, जिससे परिवार के साथ आने वाले लोग ईद के माहौल का आनंद ले सकें।
सीरतुन्नबी कमेटी के सदर सोहेल सेठी ने बताया कि हाल ही में नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान कई छोटे और फुटकर व्यापारियों की दुकानें हट गई हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं। ऐसे जरूरतमंद व्यापारियों को सहारा देने और उन्हें रोजगार का अवसर देने के उद्देश्य से इस “ईद बाज़ार” का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस ईद बाज़ार में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खरीदारी करें, ताकि यह नेक पहल सफल हो और जरूरतमंद व्यापारियों को आर्थिक मदद मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,