Bilaspur news-"कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन — सिलेंडर को दी""श्रद्धांजलि,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
गैस की किल्लत से लोगों में हाहाकार, कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन — सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि


बिलासपुर -जिले में इन दिनों घरेलू गैस की कमी और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान आम जनता की समस्याओं को लेकर शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए गैस सिलेंडर को प्रतीकात्मक रूप से श्रद्धांजलि दी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे आम जनता, खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि गैस की किल्लत के कारण लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कई परिवारों के घरों में समय पर गैस नहीं पहुंच पा रही है, जिससे खाना बनाने जैसी बुनियादी जरूरत भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द गैस सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि बाजार में गैस की कालाबाजारी भी बढ़ती नजर आ रही है और गैस सिलेंडर के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके कारण आम जनता परेशान हो रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गैस की कमी का असर अब होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी पड़ने लगा है। कई छोटे रेस्टोरेंट और ढाबे गैस की अनुपलब्धता के कारण बंद नजर आ रहे हैं, जिससे रोजगार पर भी असर पड़ रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय जांगिड़ सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और गैस की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस की किल्लत दूर नहीं की गई और कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,