Bilaspur news-"नशे की खेती सत्ता से कांग्रेस का गंभीर सवाल,,,,,,कांग्रेस ने कहा""भाजपा के संरक्षण में नशे का कारोबार फल फूल रहा,,,,,गांव में अफीम की खेती का मामला, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
नशे की खेती सत्ता से कांग्रेस का गंभीर सवाल,,,,,,
कांग्रेस ने कहा""भाजपा के संरक्षण में नशे का कारोबार फल फूल रहा,,,,,
गांव में अफीम की खेती का मामला, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर/ -छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा गांव में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि एक फार्म हाउस के अंदर लगभग 10 एकड़ भूमि में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी और इस पूरे मामले में भाजपा से जुड़े एक नेता का नाम सामने आया है।
कांग्रेस के मुताबिक यह खेती भाजपा नेता विनायक ताम्रकार द्वारा करवाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि विनायक ताम्रकार भाजपा के दुर्ग जिला किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
कांग्रेस का कहना है कि विनायक ताम्रकार भाजपा के सक्रिय और स्थापित नेताओं में शामिल हैं और पार्टी के कई कार्यक्रमों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया है कि ताम्रकार की तस्वीरें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं अजय जामवाल तथा शिवप्रकाश सहित कई नेताओं के साथ सोशल मीडिया में मौजूद हैं।
सरकार के संरक्षण का आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिना सत्ता के संरक्षण के इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती संभव नहीं है। पार्टी का कहना है कि जब से राज्य में भाजपा सरकार बनी है, तब से जुआ, सट्टा, शराब तस्करी और नशे के कारोबार में तेजी से वृद्धि हुई है।
कांग्रेस ने इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राज्य के गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग भी की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और सत्ता में बैठे लोग इसे रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे हैं।
युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता
कांग्रेस ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में शराब, गांजा, अफीम और हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों का कारोबार तेजी से बढ़ा है, जिसके कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आती जा रही है।
पार्टी का आरोप है कि शहरों के आउटर इलाकों में खुले कई कैफे युवाओं को नशा परोसने के केंद्र बन गए हैं और पुलिस इस पर कार्रवाई करने के बजाय सहयोगी की भूमिका निभा रही है।
कांग्रेस ने अपने शासनकाल का किया जिक्र
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब राज्य में उनकी सरकार थी, तब वर्षों से चल रहे हुक्का बारों को बंद कराया गया था और सूखे नशे के कारोबार को काफी हद तक समाप्त किया गया था। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार बनने के बाद फिर से नशे का नेटवर्क सक्रिय हो गया है।
निष्पक्ष जांच की मांग
कांग्रेस ने मांग की है कि समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा यह भी पता लगाया जाए कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और किसके संरक्षण में यह गतिविधि चल रही थी।
फिलहाल इस मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है और अब सबकी नजर प्रशासन और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,