Bilaspur news-"""सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को लेकर "ग्रामीण अध्यक्ष""मुशर्रफ़ खान"" ने जारी की सूची'"संगठनात्मक विस्तार और अल्पसंख्यक समुदाय को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
""सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को लेकर "ग्रामीण अध्यक्ष""मुशर्रफ़ खान"" ने जारी की सूची'"संगठनात्मक विस्तार और अल्पसंख्यक समुदाय को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम,,,,

 भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान में 14 मंडलों में से 10 मंडलों की सूची की जारी,,,,,,

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)-भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और अल्पसंख्यक समाज को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण में 14 मंडल मे से 10 मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष. किरण देव जी, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री. पवन साय जी तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान जी के मार्गदर्शन में की गई। साथ ही भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सह-प्रभारी और जिला प्रभारी के निर्देशों तथा भाजपा बिलासपुर ग्रामीण कोर ग्रुप के निर्णय के आधार पर यह नियुक्तियां की गईं।
भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष. मोहित जायसवाल जी की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा(ग्रामीण )जिलाध्यक्ष मुशर्रफ़ खान"" ने सीपत मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
इस अवसर पर मुशर्रफ़ खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों और समाजों को साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार काम करेगा और प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।
उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को लेकर पूरी सक्रियता से कार्य करें तथा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाएं।
मुशर्रफ़ खान ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से सीपत मंडल में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आने वाले समय में भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा की विचारधारा और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को लेकर समाज के हर वर्ग के बीच कार्य करेगा और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगा। ग्रामीण अध्यक्ष द्वारा जारी की गई सूची में बेलतरा लोहरसी,कोटा,मस्तूरी, देवरी खुर्द, बेलतरा दक्षिण, रतनपुर,, जयराम नगर गतौरा शामिल है जो सूची इस प्रकार है 👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,