Bilaspur news-"नगर में नंगाड़ों की गूंज के साथ मनाई""पारंपरिक होली,, युवाओं को दिया""संस्कृति सहेजने का संदेश,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
नगर में नंगाड़ों की गूंज के साथ मनाई""पारंपरिक होली,, युवाओं को दिया""संस्कृति सहेजने का संदेश,,,

बिलासपुर -विद्यानगर-विनोबा नगर क्षेत्र में इस वर्ष होली का उत्सव खास अंदाज़ में मनाया गया। मोहल्ले के वरिष्ठ जनों ने एकजुट होकर नंगाड़ों की थाप और पारंपरिक फाग गीतों के साथ होली का आयोजन किया। रंग, गुलाल और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजन के साथ हुई, जिसके बाद वरिष्ठ नागरिकों ने नंगाड़े बजाकर होली उत्सव का शुभारंभ किया। जैसे ही नंगाड़ों की थाप गूंजी, माहौल में एक अलग ही जोश भर गया। महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर फाग गीत गाए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ जनों ने इस अवसर पर कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय लोक-संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पहले के समय में होली का उत्सव नंगाड़ों, ढोल और फाग गीतों के बिना अधूरा माना जाता था। गांव और मोहल्लों में लोग सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उत्सव मनाते थे, जिससे आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती थी।
उन्होंने चिंता जताई कि आधुनिक दौर में डीजे और तेज संगीत के बढ़ते प्रचलन के कारण पारंपरिक नंगाड़ों और लोकगीतों की परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि होली जैसे त्योहारों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोकगीतों का विशेष महत्व है, जिसे सहेजकर रखना हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में युवाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। वरिष्ठ जनों ने युवाओं को नंगाड़ा बजाने की विधि समझाई और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं। बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लेते हुए बड़ों से आशीर्वाद लिया।
आयोजन के अंत में सभी ने एक साथ सामूहिक फाग गाकर वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। इस तरह विद्यानगर-विनोबा नगर में पारंपरिक अंदाज में मनाई गई होली ने न केवल उत्सव की खुशी बांटी, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का सार्थक संदेश भी दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,