Bilaspur news -"राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुनीत कार्यक्रम "सेवा दिवस"के रुप में प्रत्येक शाखा करेंगी हर मंगलवार सेवा,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुनीत कार्यक्रम "सेवा दिवस"के रुप में प्रत्येक शाखा में मनाने प्रत्येक "मंगलवार"को नियत की गयी है।आज दिनांक २४/०३/२०२६  को दाहिर उप घर प्रभात संजीवनी शाखा में सेवा कार्य को मूर्तरूप देना"व्हील चेयर, वाकर, पल्स-आक्सीमीटर, सक्शन मशीन,नेवुलाइजर उपकरणों सहित" श्री गणेश " किया गया।
         इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्तीय टोली के सदस्य डॉ ०विनोद तिवारी अस्थि रोग विशेषज्ञ,नगर कारवाह श्रीमान् माधव मिश्रा,उपनगर सेवा प्रमुख श्रीमान् डॉ गजेंद्र साहू, शाखा सेवा प्रमुख डॉ मनोज सोमानी शाखा कारवाह प्रफुल्ल मिश्रा, मुख्य शिक्षक गोविन्द पमनानी, उपनगर सम्पर्क प्रमुख अरूण निर्णेजक, प्रार्थना प्रमुख जयन्त यादव ,गटनायक शिरिष कुमार पाण्डेय सहित शाखा के सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे।
   इसका उद्देश्य आवश्यकता नुसार जरुरत मन्दों को नि: शुल्क में उपकरण उपलब्ध कराना है। साथ ही किसी के पास उपयोग के पश्चात अनुपयोगी स्थिति में मेडिकल सामग्री घर में पड़ी हो वे शाखा सेवा प्रभाग से सम्पर्क कर सहयोग कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,