Bilaspur news-"जिन्दल आरोग्य सेंटर क्लीनिक का विधिवत मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने फीता काटकर किया"""उद्घाटन क्षेत्रवासियों को मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर /मस्तूरी-जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडाडीह–सोडाडीह (चिल्हाटी–लोहरसी) में जिन्दल माइंस परिसर में जिन्दल आरोग्य सेंटर क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया रहे। उनके द्वारा फीता काटकर क्लीनिक का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान जिन्दल माइंस के अधिकारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए. विधायक दिलीप लहरिया ने कहा. कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बेहद जरूरी है। जिन्दल आरोग्य सेंटर के शुरू होने से आसपास के गांवों के गरीब, श्रमिक और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
अब लोगों को प्राथमिक उपचार और डॉक्टर की सलाह के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा, बल्कि अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
जिन्दल माइंस के प्रतिनिधि ए.एस.एस. बजाज ने बताया कि उद्योगपति नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में कंपनी द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आरोग्य सेंटर क्लीनिक की शुरुआत की गई है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुलभ और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उन्होंने जानकारी दी कि इस आरोग्य सेंटर में क्षेत्रवासियों को निःशुल्क डॉक्टर परामर्श, मुफ्त दवाइयां और आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे ग्रामीणों को समय पर इलाज मिलने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान भी स्थानीय स्तर पर हो सकेगा।
विधायक दिलीप लहरिया ने ग्राम पंचायत गोडाडीह–सोडाडीह में आरोग्य सेंटर खुलने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात बताया और कंपनी के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम में बजाज लाइमस्टोन माइंस के फंक्शन हेड वेदप्रकाश देवांगन, सीएचआर वासुदेव शर्मा, डॉ. राजेश कुमार लाल, वर्षा लाल, लैब टेक्नीशियन शिवराम कश्यप, अनिल शर्मा, गोडाडीह सरपंच सुषमा लहरे, जनपद सदस्य राकेश शर्मा, भागबली लहरे, बबलू लहरे, चिल्हाटी सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार, अशोक भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें