Bilaspur news-" बिलासपुर पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार" रेल लाइन के किनारे झाड़ियां में छिपा अवैध महुआ लहान का जखीरा बरामद,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
अवैध रूप से शराब बनाने वालों पर पुलिस का प्रहार, 6000 किलो महुआ लाहन बरामद

बिलासपुर- अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घुटकु रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे भारी मात्रा में महुआ लाहन को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से करीब 6000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर आबकारी विभाग के साथ मिलकर उसे नष्ट कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस को 9 मार्च को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि घुटकु स्टेशन पारा के आगे रेलवे लाइन के किनारे घनी झाड़ियों में महुआ शराब बनाने के लिए बड़ी मात्रा में लाहन छिपाकर रखा गया है।
सूचना की पुष्टि के बाद कोनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान घुटकु स्टेशन पारा से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे लंबी झाड़ियों में छिपाकर रखे गए करीब 300 प्लास्टिक के डिब्बे बरामद किए गए। इन डिब्बों में कुल लगभग 6000 किलोग्राम महुआ लाहन भरा हुआ था, जिसे अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस और आबकारी विभाग ने बरामद महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत विधिवत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,