Bilaspur news-" पुराना बस स्टैंड मे कैमरामैन व रिपोर्टर पर हमला"" छेड़छाड़ करने से रोकने पर मनचलों ने किया""हमला,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, मीडियाकर्मियों पर जानलेवा हमला
बिलासपुर /रायपुर- राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां नशे में धुत बदमाशों ने न सिर्फ युवतियों के साथ छेड़छाड़ की, बल्कि विरोध करने पर मीडियाकर्मियों पर ही जानलेवा हमला कर दिया।
घटना पुराना बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सड़क पर जा रही दो युवतियों के साथ कुछ नशेड़ी बदमाश छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद मीडिया टीम ने जब इस हरकत का विरोध किया और युवतियों का बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी भड़क उठे।
बदमाशों ने ग्रेड न्यूज के रिपोर्टर आर.के. राजपूत, पोर्टल हेड नीरज गुप्ता और कैमरामैन पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से मीडियाकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मीडियाकर्मियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
सूचना मिलते ही देवेन्द्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
इस घटना ने राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े इस तरह की वारदात और मीडियाकर्मियों पर हमला होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें