Bilaspur news-"जन चेतना भारत पार्टी द्वारा महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
जन चेतना भारत पार्टी द्वारा महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन

बिलासपुर,-जन चेतना भारत पार्टी छत्तीसगढ़ के पार्टी कार्यालय हरदी बिलासपुर में पार्टी द्वारा 'महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह' का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी अध्यक्ष जसबीर सिंग चावला ने महिला सशक्तिकरण एवं महिला विकास के क्षेत्र में पार्टी द्वारा हर संभव प्रयास हेतु प्रण लिया और अलग-अलग क्षेत्र में महारत हासिल किए गए सम्माननीय महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया,,,,
जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती विन्देश्वरी आदिले,श्रीमती ममता शर्मा,श्रीमती लक्ष्मी कौशिक,श्रीमती सरिता कौशिक,श्रीमती मारिया दास,तरन्नुम बेगम,श्रीमती नीता पोर्ते,श्रीमती अन्नपूर्णा नेताम,श्रीमती,आशा बंजारे,श्रीमती नम्रता नामदेव,मनप्रीत कौर खनूजा,साहिना बानो सहित श्रीमती चित्ररेखा साहू को सम्मानित किया गया!
इस अवसर पर बिलासपुर जोन प्रभारी अलीम अंसारी ने सम्माननीय महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में 'नारी सम्मान है, नारी अभिमान है, नारी ही सृष्टि की असल पहचान है, जैसे पंक्तियां कहकर समारोह को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई! पार्टी के तहसील प्रभारी रवि यादव द्वारा मंच संचालन किया गया साथ ही साथ इनके अलावा पार्टी के मुख्य कार्यकर्ता खगेश केवट, मनोज जांगड़े, हसन अली, तनवीर शादाब, कासिम खान, मनोज कुशवाहा,नवीन साहू, राजेंद्र नवरंग, आकाश बंजारे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,