Bilaspur news-"नकली लुटेरे पुलिस चढ़े"""असली पुलिस के हत्थे,,,, ""सुनसान देर रात पुलिस बनकर वारदात को देते थे""अंजाम,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
नकली लुटेरे पुलिस चढ़े"""असली पुलिस के हत्थे,,,,
""सुनसान देर रात पुलिस बनकर वारदात को देते थे""अंजाम,,,,
पुलिस बनकर ट्रेलर चालक से लूट: टाटा पंच में घूम रहे दो आरोपी चढ़े चकरभाठा पुलिस के हत्थे
बिलासपुर- रात के सन्नाटे में खुद को पुलिस बताकर ट्रेलर चालक को रोकना और फिर उससे मोबाइल, नकदी और जरूरी कागजात लूटकर फरार हो जाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। थाना चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम, मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की टाटा पंच कार भी जब्त कर ली गई है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 06 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन तड़के करीब 03:10 बजे वह अपने ट्रेलर वाहन से गुजर रहा था। इसी दौरान टोयोटा शो रूम चकरभाठा के पास एक टाटा पंच कार में सवार दो युवकों ने उसका वाहन रुकवा लिया।
दोनों युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए ट्रेलर चालक से गाड़ी के बिल्टी पेपर दिखाने को कहा। चालक द्वारा तुरंत कागजात नहीं दिखा पाने पर आरोपियों ने उससे पैसों की मांग की और मौका पाकर उसका विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, मोबाइल कवर में रखे 1000 रुपये और ट्रेलर वाहन का बिल्टी पेपर लूटकर फरार हो गए। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 26 हजार रुपये बताई गई।
पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए चकरभाठा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों संदिग्धों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से
नकदी
लूटा गया मोबाइल
घटना में प्रयुक्त सफेद टाटा पंच वाहन
जप्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
यशराज यादव (22 वर्ष) – निवासी पुराना बस स्टैंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के पास जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर।
सुमित दुबे (27 वर्ष) – निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर।
कोर्ट में पेशी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
रात में ट्रक चालकों को बनाते थे निशाना
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान जगहों पर ट्रक और ट्रेलर चालकों को रोककर खुद को पुलिस बताकर डराते थे और पैसे या सामान लेकर फरार हो जाते थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें