Bilaspur news-"बिलासपुर में हुड़दंगियों से निपटने पुलिस का कड़ा एक्शन""""उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह स्वयं देर रात तक रहे गस्त मे,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,
बिलासपुर में हुड़दंगियों से निपटने पुलिस का कड़ा एक्शन
उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह स्वयं देर रात तक रहे गस्त मे,,,
बिलासपुर-होली पर्व के मद्देनज़र न्यायधानी बिलासपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए व्यापक रणनीति के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह स्वयं देर रात तक शहर का भ्रमण करते रहे और विभिन्न चौक-चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा प्रमुख बाजारों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह,आईपीएस,अंकिता जैन लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।
सीएसपी कोतवाली गगन कुमार तथा सीएसपी सिविल लाइन निमितेष सिंह परिहार ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष गश्त और चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया।
आरआई भूपेंद्र गुप्ता सहित समस्त थाना प्रभारियों को मुस्तैदी के साथ तैनात किया गया।
थाना प्रभारियों की सघन तैनाती
इस दौरान थाना प्रभारी एस आर साहू, प्रदीप आर्य, अभय बैस, रविंद्र अनंत, विजय चौधरी, भावेश सेंडे,नरेश चौहान, राज सिंह, रवि कुमार तिवारी, उमेश साहू, किशोर केवट, अवनीश पासवान, देवेश राठौर, निलेश पांडे, विवेक तिवारी एवं अजहरुद्दीन खान सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और समस्त कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहे।
ड्रोन निगरानी और सघन चेकिंग
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। ड्रोन कैमरों से निगरानी, बाइक पेट्रोलिंग, मोबाइल गश्त और स्थायी चेकिंग प्वाइंट्स के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। तेज रफ्तार वाहन चालकों, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों और उपद्रव करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
शांति व सौहार्द की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और शांति के साथ होली का पर्व मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को देने का आग्रह किया गया है।
कुल मिलाकर, न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस की मजबूत और सक्रिय व्यवस्था के चलते आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम है। प्रशासन स्पष्ट संदेश दे चुका है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें