Bilaspur news-"गार्डन मे मिला"अधेड़ का नरकंकाल, महीनेभर से लापता अधेड़? हत्या आशंका"पुलिस जांच तेज,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
मेटल पार्क में मिला"अधेड़ का नरकंकाल, महीनेभर से लापता अधेड़? हत्या आशंका"पुलिस जांच तेज,,,

बिलासपुर /रायपुर -राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र उरला स्थित मेटल पार्क इलाके में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों के बीच एक नरकंकाल बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की प्रारंभिक जांच में कंकाल के पास मिले कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर मृतक की पहचान दिलीप (उम्र करीब 45-50 वर्ष) के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिलीप पिछले करीब एक महीने से लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही उरला थाने में दर्ज कराई थी,,
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव पूरी तरह से सड़-गल चुका है और मौके से केवल हड्डियां ही बरामद हुई हैं। इस स्थिति के कारण मौत के कारणों का तत्काल पता लगाना मुश्किल है। यही वजह है कि पुलिस इस मामले को हत्या के एंगल से भी गंभीरता से देख रही है।
जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपियों ने दिलीप की हत्या कर शव को सुनसान मेटल पार्क इलाके में फेंक दिया, ताकि पहचान और सबूत मिटाए जा सकें। घटनास्थल की स्थिति भी इस शक को मजबूत कर रही है,,फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। हड्डियों के अवशेषों को पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है, 

ताकि मृतक की पहचान पूरी तरह से पुष्टि हो सके और मौत के कारणों का खुलासा किया जा सके,पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतक के परिजनों, परिचितों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिससे दिलीप की आखिरी लोकेशन, उसकी गतिविधियों और संभावित दुश्मनी के बारे में जानकारी जुटाई जा सके,उरला थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम के निष्कर्ष आने के बाद ही मौत के सही कारणों और घटनाक्रम का खुलासा हो पाएगा।
 फिलहाल यह मामला रहस्य बना हुआ है, लेकिन पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,