Bilaspur news-" नशे में पति ने पत्नी को उतारा बाथरूम में सर को पटक पटक कर मौत के घाट,,, फरार पति की पुलिस कर रही सर गर्मी से तलाश,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार — नशे की हालत में विवाद के बाद वारदात
बिलासपुर- शहर के नेहरू नगर क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने कथित रूप से अपनी ही पत्नी की मारपीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 मार्च 2026 को लगभग दोपहर 1 बजे नेहरू नगर MIG-33 में रहने वाली पुष्प लता यादव (37 वर्ष) की उसके पति युवराज यादव (43 वर्ष) ने मारपीट कर हत्या कर दी। आरोपी युवराज यादव मूल रूप से मोहन भाटा, कोटा का रहने वाला बताया जा रहा है और वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर के नेहरू नगर में रह रहा था।
घर खाली करने की बात से शुरू हुआ विवाद
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले मकान मालकिन किराए का घर खाली करने की बात कहने घर पहुंची थी। इसी बात को लेकर घर में तनाव का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी पति नशे की हालत में अपनी पत्नी से गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बाथरूम के पास सिर पटकने से मौत
विवाद के दौरान आरोपी अपनी पत्नी को मारते हुए घर के अंदर ले गया और बाथरूम के पास उसका सिर जोर से पटक दिया। इस घटना में महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवराज यादव मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें