Bilaspur news -"बिलासपुर में ईद-उल-फित्र: नमाज़ का टाइम टेबल जारी'""" जानिए नमाज़ पढ़ने का सही तरीका,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में ईद-उल-फित्र: नमाज़ का टाइम टेबल जारी'""" जानिए नमाज़ पढ़ने का सही तरीका,,,
बिलासपुर -माहे रमज़ान के मुकम्मल होने और ईद का चांद नजर आने के साथ ही आज का दिन रोज़ेदारों के लिए अल्लाह से इनाम मांगने का दिन है। पूरे शहर में ईद-उल-फित्र को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। चिश्तिया रंग फाउंडेशन के सदर,हाज़ी मोहम्मद इक़बाल हक, संरक्षक हाजी गयूर हुसैन, हाजी सैय्यद अनवारूल कादिर, शेख नजीरुद्दीन, हाजी निसार भाई, नासिर नवाब खान एवं मौलाना शब्बीर नूरी ने सभी शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।
🕰️ बिलासपुर में नमाज़-ए-ईद का टाइम टेबल
⏰ सुबह 7:30 बजे
फैज़ाने मदीना – फैज़ नगर,,,
फैज़ाने गरीब नवाज़ मस्जिद – तालापारा
मक्का मस्जिद (पहली जमात) – खामूशगंज
इमाम अहमद रज़ा मस्जिद – भारतीय नगर
⏰ सुबह 8:00 बजे
फैज़ाने गौसे आज़म – मसानगंज,,,
ईदगाह / मस्जिद अबु हुरैरह – मोमिनपारा
फैज़ाने मुफ्तिए आज़म – मोपका
जुना बिलासपुर मस्जिद – अशोक नगर
⏰ सुबह 8:15 बजे
सुन्नी हनफी मस्जिद – जुना बिलासपुर
नूरानी मस्जिद – चुचुहियापारा
मस्जिदे आएशा – तालापारा
सुन्नी हुसैनी मस्जिद – जरहाभाटा
रज़ा मस्जिद – तालापारा
⏰ सुबह 8:30 बजे
ख्वाजा गरीब नवाज़ मस्जिद – मंगला
सुन्नी औलिया मस्जिद – कासिम पारा
मस्जिद जीनते गौसिया – यदुनंदन नगर
फैज़ाने रज़ा मस्जिद – कोनी
मदीना मस्जिद – गोलबाजार
हज़रते आमिना सुन्नी मस्जिद – सिरगिट्टी
अजमेरी मस्जिद – लालखदान
मस्जिदे सिद्दीके अकबर – उसलापुर
गुलशन-ए-रज़ा मस्जिद – कुदुदंड
मस्जिदे बिलाल – राजकिशोर नगर
नगीना मस्जिद – चांटीडीह
नगीना मस्जिद – तारबाहर
मस्जिदे बिलाल – राजेंद्र नगर
⏰ सुबह 8:45 बजे
मस्जिद इमामे आज़म – लोको खोली
⏰ सुबह 10:00 बजे
सैय्यद अमीरुल्लाह शाह मस्जिद – सरकंडा
⏰ सुबह 10:15 बजे
मक्का मस्जिद (दूसरी जमात) – खामूशगंज
🕌 नमाज़-ए-ईद पढ़ने का सही तरीका (स्टेप बाय स्टेप),,,,, 👇👇
ईद की नमाज़ 2 रकात होती है, जिसमें 6 अतिरिक्त तकबीरें होती हैं।
👉 पहली रकात
नीयत करें:
“मैं दो रकात नमाज़-ए-ईद वाजिब, साथ 6 तकबीरों के, अल्लाह के लिए, इमाम के पीछे पढ़ता/पढ़ती हूं”
इमाम के साथ तकबीर-ए-तहरीमा (अल्लाहु अकबर) कहें
हाथ बांध लें और सना (सुब्हानकल्लाहुम्मा…) पढ़ें
इसके बाद 3 अतिरिक्त तकबीरें:
हर तकबीर पर हाथ कान तक उठाकर छोड़ दें
तीसरी तकबीर के बाद हाथ बांध लें
फिर इमाम क़िरात पढ़ेगा, उसके बाद रुकू और सजदा करें
👉 दूसरी रकात
इमाम की क़िरात के बाद 3 अतिरिक्त तकबीरें:
हर बार हाथ उठाकर छोड़ दें
चौथी तकबीर पर बिना हाथ उठाए सीधे रुकू में जाएं
बाकी नमाज़ पूरी करें (सजदा, तशह्हुद, सलाम)
📢 खुतबा सुनना जरूरी👇
नमाज़ के बाद इमाम खुतबा (बयान) देंगे, जिसे ध्यान से सुनना जरूरी होता है।
ईद का पैगाम,,,,
ईद सिर्फ खुशी का नहीं, बल्कि भाईचारे, मोहब्बत और जरूरतमंदों की मदद का दिन है।
रोज़ा रखने वालों के लिए यह दिन अल्लाह की तरफ से इनाम का दिन माना जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें