Bilaspur news-"बीच बाजार चप्पल उतारकर युवक की पिटाई, घटना कैमरे में कैद,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बीच बाजार चप्पल उतारकर युवक की पिटाई, घटना कैमरे में कैद
बिलासपुर-जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीच बाजार दो युवकों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना आसपास लगे कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर स्थित गणेश चौक के पास की बताई जा रही है। यहां बाजार के बीच दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक ने गुस्से में अपनी चप्पल उतारकर दूसरे युवक की सरेराह पिटाई शुरू कर दी।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कुछ देर तक दोनों युवकों के बीच मारपीट जारी रही। पूरी घटना वहां लगे कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।बताया जा रहा है कि यह इलाका काफी व्यस्त बाजार क्षेत्र है, जहां आसपास के मोहल्लों से बड़ी संख्या में महिलाएं और लोग रोजाना सब्जी व अन्य घरेलू सामान खरीदने आते हैं। ऐसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर इस तरह की घटना से लोगों में असुरक्षा की भावना भी देखने को मिल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीच बाजार इस तरह खुलेआम मारपीट होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल इस घटना के सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखना यह होगा कि सिविल लाइन थाना पुलिस इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें