Bilaspur news-" आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गरीब बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाई गई""प्रेम और सौहार्द की होली,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
गरीब बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाई गई प्रेम और सौहार्द की होली
बिलासपुर -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हुए रोड साइड रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों तथा वृद्धाश्रम के बुजुर्ग दादा-दादियों के साथ होली का पावन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना था, जो अक्सर त्योहारों की खुशियों से दूर रह जाते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बच्चों को टोपी पहनाकर और उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर की गई।
इसके बाद बच्चों के साथ रंग-गुलाल खेलकर होली की खुशियां साझा की गईं। संस्था की ओर से बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी, गुझिया, मिठाइयाँ और अन्य उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
वहीं दूसरी ओर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ भी प्रेम और सम्मान के साथ होली मनाई गई। संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों को गर्म-गर्म भजिया और मिठाइयाँ भेंट स्वरूप प्रदान कीं और उनके साथ समय बिताकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। बुजुर्गों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए संस्था के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के साथ त्योहार मनाने से उन्हें अपनापन और खुशी का एहसास होता है। संस्था आगे भी इसी तरह सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नितिन त्रिपाठी, सचिव अरुणिमा मिश्रा, कोषाध्यक्ष हिमांशु कश्यप, रेणु रानी गौतम, मधु शुक्ला, अभिषेक बाजपेई, सह-सचिव गोविंद राय, मधु त्रिपाठी, लता कश्यप और खुशी त्रिपाठी सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें