Bilaspur news -"नितेश बत्रा"जघन्य हत्याकांड का खुलासा जल्द""संभव?
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
जघन्य हत्याकांड का खुलासा जल्द""संभव
बिलासपुर /रायपुर-राजधानी से लगे अभनपुर क्षेत्र के भरेंगाभाटा में हुए नितेश हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।मृतक की पहचान नितेश बत्रा के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर पार्किंग व्यवस्था का काम करता था। जानकारी के अनुसार, नितेश 17 मार्च से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट माना थाना में दर्ज कराई गई थी। परिजनों और पुलिस की तलाश के बीच कुछ दिन बाद एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान मृतक के हाथ पर बने टैटू के आधार पर की गई।
जांच में सामने आए अहम बिंदु,गुमशुदगी से पहले नितेश का कुछ युवकों से विवाद हुआ था,पुलिस को लव ट्रायंगल एंगल भी काफी मजबूत लग रहा है,पुराने लेन-देन और व्यक्तिगत रंजिश की भी जांच जारी,मृतक की पृष्ठभूमि और नागरिकता से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल,,,,
घटना ने बढ़ाई चिंता,,,,शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना जिस तरह से सामने आई, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच्चाई जल्द सामने लाई जा सके।पुलिस का दावा,पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। उम्मीद जताई जा रही है,कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा,,फिलहाल, अभनपुर थाना में मामला दर्ज है और जांच लगातार जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें